मनोरंजन
इस शो की वजह से मनवीर गुज्जर ने ठुकराया ‘नच बलिए-8’ का ऑफर
- 266 Views
- March 03, 2017
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
बिग बॉस विनर मनवीर गुज्जर को स्टार प्लस के डांसिंग रियलिटी शो ‘नच बलिए-8’ के लिए अप्रोच किया गया था. लेकिन उन्होंने शो को करने से मना कर दिया है. ऐसी अटकलें थी कि मनवीर गुज्जर अपनी पत्नी के साथ ‘नच बलिए’ में हिस्सा ले सकते हैं.
मरग अब खबरें आ रही हैं कि मनवीर कलर्स के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लेंगे. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, मनवीर ने बस इस बात के लिए शो को मना किया क्योंकि वो डांस नहीं करना चाहते हैं.
मनवीर ने कहा, ”मुझे बहुत से शो से अप्रोच किया जा रहा है लेकिन मैं ‘नच बलिए’ नहीं करना चाहता या कोई भी डांस से जुड़ी चीजे नहीं करना चाहता. लोगों में मेरी इमेज अलग है और मैं ये नहीं समझता कि लोग मुझे डांस करते हुए देखना पसंद करेंगे.”
खबरें हैं कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ये सीजन बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के बजाए डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करते नजर आएंगे.