देश
आज राज 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM मोदी, Lockdown बढ़ाने को लेकर अटकलें तेज
- 123 Views
- May 12, 2020
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे. कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी पांचवीं बार देश को संबोधित करेंगे. ऐसे में इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि पीएम लॉकडाउन बढ़ाने या हटान को लेकर कुछ ऐलान कर सकते हैं. हालांकि सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में पीएम ने सभी राज्यों से लॉकडाउन को लेकर सुझाव मांगए हैं. पीएम ने 15 मई तक सभी मुख्यमंत्रियों से अपने सुझाव देने को कहा है. आपको बता दें कि 17 मई को लॉकडाउन 3 खत्म हो रहा है.
प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक पीएम मोदी देश को 11 बार संबोधित कर चुके हैं. आज उनका 12वां संबोधन होगा.