राजनीति
आज दोनों सदन में छाएगा माया का मुद्दा, मॉब लिंचिंग पर राज्यसभा में हो सकती है बहस
- 301 Views
- July 19, 2017
- By admin
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे भरी रही है. मंगलवार को राज्यसभा में बहस के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने नाराज होकर अपना इस्तीफा दे दिया. मायावती राज्यसभा में अपनी बात पूरी ना किए जाने से नाराज थी. मायावती की राज्यसभा के उपसभापति पी.जे. कुरियन से तीखी बहस हुई, जिसके बाद वे राज्यसभा से बाहर चली गई थी. कांग्रेस ने भी उनके समर्थन में वॉकआउट किया था. अब बुधवार को भी यही मुद्दा दोनों सदनों में उठ सकता है. विपक्ष इस मुद्दे पर हंगामा कर सकता है. इसके अलावा राज्यसभा में मॉब लिंचिंग और दलितों के मुद्दे पर बहस भी हो सकती है.
लालू ने दिया मायावती को ऑफर
अपने बेटे को लेकर सियासी उठापटक में उलझे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मायावती को राज्यसभा भेजने का ऑफर दिया है. लालू यादव ने कहा कि मायावती सदन में दलितों की आवाज उठा रही थीं, लेकिन बीजेपी के सदस्यों ने उन्हें बोलने नहीं दिया. लालू ने कहा इस बात में कोई शक नहीं कि मायावती देश की दलित नेता हैं और उन्हें सदन में दलितों की बात नहीं रखने दी गई. उन्होंने कहा अगर मायावती सहमत होती हैं तो वो अपनी पार्टी के कोटे से उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाने के लिए तैयार हैं.
अभी मंजूर नहीं हुआ इस्तीफा
हालांकि, अभी तक मायावती का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है. जिसकी एक वजह ये भी कि उन्होंने तीन पन्नों का त्यागपत्र सौंपा है, जो नियमों के खिलाफ है. ऐसे में फिलहाल उनका इस्तीफा मंजूर होना मुमकिन नहीं है.