टेक्नोलॉजी
आखिर फेसबुक क्यों मांग रहा है आपकी न्यूड फोटो? क्या होता है रिवेंज पॉर्न फीचर?
- 118 Views
- May 25, 2018
- By admin
- in टेक्नोलॉजी, समाचार
- 0 Comments
- Edit
कैंब्रिज एनालिटिका डेटा विवाद और यूरोपियन यूनियन के नए नियमों के बाद फेसबुक ने अपने प्राइवेसी पॉलिसी में काफी बदलाव किया है. जिससे वो अपने यूजर्स के डेटा और प्राइवेसी को लेकर अब उन्हें सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश कर रहा है. लेकिन अब फेसबुक अपनी सुरक्षा को लेकर और सख्त हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक अब लोगों से अपनी न्यूड तस्वीरों को अपलोड करने के लिए कह रहा है.
क्यों न्यूड तस्वीर मांग रहा है फेसबुक?
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने ये कदम लोगों की न्यूड तस्वीर फेसबुक पर वायरल न हो इसलिए उठाया है. दरअसल कई बार यूजर के युवा दोस्त बदले की भावना से इंटिमेट मोमेंट की तस्वीरों को फेसबुक पर डाल देते हैं. इसे रोकने के लिए फेसबुक ने ब्रिटेन की एक यूजर को निर्वस्त्र तस्वीरें भेजने के लिए कहा है. कंपनी का कहना है कि वह यूजर द्वारा प्रोवाइड की गई फोटो के जरिए यह पुष्ट करेगी कि कोई व्यक्ति यूजर की न्यूड फोटो शेयर न करे. इस फीचर को कंपनी ने ‘रिवेंज पॉर्न’ का नाम दिया है. यूजर की इस तस्वीर को डिजिटल फिंगरप्रिंट के लिए असाइन किया जाएगा. जिसकी मदद से कंपनी यूजर की तस्वीर को स्कैन करेगी और ऐसी तस्वीर को फेसबुक पर शेयर होने से रोक सकेगी.
फेसबुक का मानना है कि ऐसा करने पर फेसबुक तुरंत उस यूजर को ब्लॉक करेगा और उसे ऐसा करने से रोका जाएगा. ऑस्ट्रेलिया में फेसबुक इस विकल्प को अपना चुका है. अब ब्रिटेन, अमेरिका के साथ-साथ कनाडा में आज़माने की कोशिश कर रहा है.
फेसबुक कैसे करेगा तस्वीरों को स्कैन?
कंपनी का कहना है कि न्यूड फोटो को फेसबुक के कर्मचारी ही स्कैन करेंगे तो वहीं इसके लिए उन्हें स्पेशल तरीके की ट्रेनिंग भी दी जाएगी. जिससे लोगों की सुरक्षा को कोई नुकसान न पहुंचे. लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि कितने लोग फेसबुक के इस बात पर भरोसा करते हैं जिससे वो अपनी न्यूड तस्वीरें फेसबुक को दे दें. फेसबुक ने इस मामले में कहा है कि यदि कोई भी किसी व्यक्ति का न्यूड फोटो शेयर करता है तो फेसबुक उसे तुरंत ब्लॉक कर देगा. लेकिन अब देखना होगा की यूजर्स फेसबुक की इस प्राइवेसी पॉलिसी पर कितना भरोसा करते हैं.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.