खेल
आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक पर कायम है विराट, रोहित शर्मा ने लगाई छलांग
- 183 Views
- October 02, 2017
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा ने टॉप पांच में वापसी हो गई है जबकि कप्तान विराट कोहली ने पहले नंबर पर कायम हैं. रोहित चार पायदान चढकर पांचवें स्थान पर पहुंच गए. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में सर्वाधिक 296 रन बनाये.
रोहित के अब कैरियर के सर्वश्रेष्ठ 790 रेटिंग अंक हैं लेकिन उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग तीसरी थी जो उन्होंने फरवरी 2016 में हासिल की थी. रोहित के सलामी साझेदार अजिंक्य रहाणे चार पायदान चढकर 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों आरोन फिंच और डेविड वार्नर की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है.
फिंच नौ पायदान चढकर 17वें स्थान पर पहुंच गए जबकि वार्नर 865 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं. अब उनके और कोहली के बीच सिर्फ 12 अंक का अंतर है. केदार जाधव आठ पायदान चढकर 36वें स्थान पर आ गए जबकि मार्कस स्टोइनिस 74 पायदान की छलांग लगाकर 54वें स्थान पर आ गए.
गेंदबाजों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर शीर्ष पर बने हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड बाजू में खिंचाव के कारण भारत के खिलाफ सीरीज नहीं खेल सके और 18 अंक गंवा दिये. अब ताहिर हेजलवुड से चार अंक आगे हैं.
भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल कैरियर की सर्वश्रेष्ठ सातवीं रैंकिंग पर पहुंच गए जबकि युजवेंद्र चहल 24 पायदान चढकर 75वें स्थान पर पहुंच गए. कुलदीप यादव नौ पायदान चढकर 80वें स्थान पर हैं.
ऑलराउंडरों की सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन शीर्ष पर हैं जबकि इंग्लैंड के बेन स्टोक्स पांचवें स्थान पर पहुंच गए .
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.