टेक्नोलॉजी
आईफोन की बैटरी में आ रही है बड़ी परेशानी, जानिए एपल ने क्या कहा?
- 463 Views
- December 04, 2016
- By sochindia
- in टेक्नोलॉजी, समाचार
- 0 Comments
- Edit
पिछले महीने की शुरुआत में खबरें थी कि आईफोन यूजर्स को बैटरी से जुड़ी परेशेनी का सामना करना पड़ रहा है. आईफोन यूजर्स का फोन बैटरी हो नए के बावजूद अचानक ऑफ हो जा रहा है. इस तरह की कई शिकायतें आने पर एपल ने आईफोन6s के उन यूजर्स के लिए रिप्लेसमेंट की सुविधा शुरु की जिन्हें ये परेशानी आ रही है.
एपल ने इसे लेकर अपनी चाइनीज वेबसाइट पर बयान जारी किया है. लेकिन आईफोन6s के अलावा भी बाकी आईफोन यूजर्स को भी इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. हालांकि कंपनी का कहवा है कि बैटरी से जुड़ी ये परेशानी कुछ आईफोन6s यूजर्स को ही आ रही है. इसके अलावा एपल ने बताया है कि ये हार्डवेयर की परेशानी है ना कि हालिया रिलीज हुए iOS 10.1.1 का बग है.
अपने बयान में कंपनी ने बताया है कि आईफोन ये परेशानी एपल के सेफ्टी फीचर के कारण है नाकि ये कोई ओएस बग है. हम अपेन डि्वाइस की डिजाइन कुछ इस तरह करते हैं तो खास परिस्थितियों में बंद हो जाता है. जैसे बहुत ही ज्यादा ठंडे वातावरण में अगर ये डिवाइस के लिए खतरनाक है जिससे डिवाइस को प्रोटेक्ट किया जा सके.
बिजनेस इंसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक एपल स्टोर को डिवाइस से जुड़ी कई सारी शिकायतें मिल रही हैं और ये सिर्फ आईफोन6S तक ही सीमित नहीं है कई यूजर्स के डिवाइस में बैटरी से जुड़ी परेशानी आ रही है.