देश
आंध्र प्रदेश सरकार ने पीवी सिंधु को तीन करोड़ रुपये का चेक दिया
nobanner
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को मंगलवार रात तीन करोड़ रुपये का चेक दिया।
उन्होंने सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद को भी 50 लाख रुपये का चेक और रियो ओलंपिक में पुरुष एकल बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत को 25 लाख रुपये का चेक भेंट किया। विजयवाड़ा के पास फेरी गांव में पवित्र संगमम में कृष्ण पुष्करम के समापन समारोह में तीनों को चेक दिए गए।
Share this: