राजनीति
असम वाला फॉर्मूला यूपी में भी दिलाएगा बीजेपी को सत्ता!
- 210 Views
- May 21, 2016
- By admin
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit
बीजेपी को असम में जीत मिली… लेकिन उसने राज्य में क्या किया? बीजेपी ने असम में असम की बात की, राज्य की अस्मिता की बात की। विकास की बात की, स्थानीय नेताओं को तवज्जो दी और सबसे प्रमुख बात मुस्लिम वोटों पर रणनीति तय करते हुए राज्य के ही सर्बानंद सोनोवाल को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किया। पार्टी ने बिहार और दिल्ली से सबक लेते हुए असम की रणनीति पर काम किया था और इसमें उसे सफलता मिली।
मुस्लिम वोट पर निगाहें: अब सवाल ये है कि क्या असम की रणनीति यूपी में पार्टी के काम आएगी? यूपी में मुस्लिम वोट बैंक भले असम की तरह प्रभावी न हों लेकिन पश्चिम में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली से लेकर पूर्वांचल में बहराइच, आजमगढ़, मऊ जिलों में मुस्लिम वोट बैंक अच्छी खासी आबादी में है और यहां की सीटों पर यह निर्णायक साबित हो सकता है। ऐसे में बीजेपी को यूपी में भी एक ‘बदरुद्दीन अजमल’ तलाशना होगा। राज्य में उसके लिए यह काम ओवैसी की पार्टी एमआईएम, पीस पार्टी या सत्ताधारी समाजवादी पार्टी मिलकर कर सकते हैं।
असम वाला फॉर्मूला यूपी में भी दिलाएगा बीजेपी को सत्ता!
अस्मिता जिंदा रहेः नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के समय से ही पूर्वोत्तर की बात करते रहे हैं। वह चुनाव जीतने के बाद कई मर्तबा देश के इस हिस्से में आए भी और कई योजनाएं भी यहीं से शुरू कीं। पूर्वोत्तर की जिस अस्मिता की दुहाई देकर बीजेपी ने असम में लोकसभा की 7 सीटें और विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल किया है उसी अस्मिता की डगर वह यूपी में भी चुन सकती है। आखिर आज भी यूपी के युवा और छात्र नौकरी, शिक्षा के लिए महाराष्ट्र, दिल्ली, दक्षिण के राज्यों का रुख करते हैं और यहां उन्हें परेशानी ही झेलनी पड़ती है।
प्रदेश का सीएमः प्रदेश में चुनाव हो और बिना सीएम प्रोजेक्ट किए मैदान में उतरा जाए ये कहां तक उचित है? या फिर किसी बाहरी को सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट कर दिया जाए? ये दोनों ही बातें बिहार, असम और यूपी जैसे राज्यों के लिए तो बिल्कुल भी तर्कसंगत नहीं है। बिहार में नीतीश थे, असम में गोगोई थे और यूपी में अखिलेश होंगे। चेहरा चाहिए और दमदार चाहिए।
जनता के मन की बातः असम में भारतीय जनता पार्टी ने जनता के मन की बात पढ़ डाली। नौकरी, पलायन, चाय बागान के मजदूर, बांग्लादेशी घुसपैठ आदि बातों से बीजेपी आम लोगों के मन में घर कर गई। नतीजा, वोटों की बंपर बरसात के रूप में सामने आया। यूपी में भी उसे बिहार वाली गलती न दोहराते हुए जनता के मन की ही बात करनी होगी। पश्चिम से लेकर पूरब तक फैले यूपी की कड़ियां जिन बंधनों से होकर गुजरती है उनकी जटिलता को समझ लेना ही वोट का भरोसा होगा।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.