देश
अब बुंदेलखंड से दिल्ली सिर्फ 5 घंटे में, PM मोदी ने रखी 296 KM लंबे एक्सप्रेस-वे की आधारशिला
- 68 Views
- February 29, 2020
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रख दी. यह एक्सप्रेस-वे करीब 15 हजार करोड़ रुपये की लागत से 2022 के आखिरी तक बनकर तैयार होगा. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की लंबाई 296 किलोमीटर है. यह एक्सप्रेस-वे 4 लेन का होगा जिसका 6 लेन तक विस्तार किया जा सकेगा.
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे चित्रकूट के भरतकूप के पास से शुरू होकर बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया होते हुए इटावा के कुदरैल गांव के पास यमुना एक्सप्रेस-वे से मिल जाएगा. इससे बुंदेलखंड से देश की राजधानी दिल्ली तक आने-जाने में समय और संसाधनों की काफी बचत होगी.