देश
अब बिना हेल्थ सर्टिफिकेट इन दो देशों से भारत आने पर लगी रोक, चीन नहीं है इस लिस्ट में
- 57 Views
- March 05, 2020
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
कोरोना वायरस (Coronavirus) के जूझ रहे केंद्र सरकार ने अब और कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए है. केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट पर निगरानी अब और सख्त कर दिए हैं. इसी कड़ी में अब केंद्र सरकार ने दो देशों से आने वाले किसी भी यात्री को बिना हेल्थ सर्टिफिकेट भारत में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है. चीन और जापान जैसे देशों को इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है.
इटली और दक्षिण कोरिया है लिस्ट में शामिल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इटली और दक्षिण कोरिया से आने वाले सभी यात्रियों को अपने स्थानीय हेल्थ विभाग से कोरोना वायरस मुक्त का सर्टिफिकेट लेना होगा. बिना इस हेल्थ सर्टिफिकेट के इन दो देशों से आने वाले किसी भी यात्री को भारत में प्रवेश का इजाजत नहीं दी जाएगी. इस बाबत विदेश मंत्रालय ने इटली और दक्षिण कोरिया सरकार को सूचना भेज दी है.
मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सबसे ज्यादा संक्रमित चीन के लिए विदेश मंत्रालय ने सभी वीजा कैंसिल कर दिए हैं. इसके अलावा जापान समेत 12 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए भारत के एयरपोर्ट्स में स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अलावा केंद्र सरकार ने सभी यात्रियों के लिए सघन जांच के आदेश दिए गए हैं.