दुनिया
अबु धाबी के शहजादे अल नाहयान ने भारत के विविधता की सरहाना की
- 376 Views
- January 27, 2017
- By admin
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत आए मुख्य अतिथि अबु धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कहा कि भारतीय लोगों के साथ समारोह में शरीक होकर वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं जिन्होंने विविधता में एकता का जश्न मनाकर दुनिया को मानवता का संदेश दिया है.
अल नाहयान राजपथ पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य हस्तियों के साथ मुख्य परेड समारोह के गवाह बने थे. उन्होंने ट्वीटों की एक श्रृंखला में भारतीय मूल्यों और विविधता की सरहाना की.
अल नाहयान के औपचारिक ट्विटर अकांउट एमबीज़ेड न्यूज़ पर किए गए एक ट्विट में कहा गया है, ‘‘ मैं भारतीय लोगों के साथ गणतंत्र दिवस समरोह में शरीक होकर बहुत खुश हूं और सम्मानित महसूस कर रहा हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ गणतंत्र दिवस समारोह में यूएई की भागीदारी हमारे रिश्तों की गहराई को दर्शाती है जो आपसी सम्मान और सामान हितों पर आधारित हैं.’’