खेल
अपनी फिल्म बनाने की सोच रहे हैं स्टार क्रिकेट ऑलराउंडर युवराज सिंह
- 179 Views
- May 01, 2016
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
अपनी फिल्म बनाने की सोच रहे हैं स्टार क्रिकेट ऑलराउंडर युवराज सिंह
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह भी अपनी बायोपिक बनाने का सोच रहे हैं। उनका कहना है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन के बाद क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह भी अपनी बायोपिक बनाएंगे।
युवराज ने शनिवार को अपनी बायोपिक के बारे में कहा- ‘निश्चित रूप में फिल्म के माध्यम से मैं अपनी कहानी बताना चाहता हूं लेकिन केवल संन्यास के बाद ही मैं इस पर काम करूंगा। अभी क्रिकेट मेरी पहली प्राथमिकता है।’
कैंसर से लड़ने के बाद जबर्दस्त वापसी करने वाले युवराज ने ‘द टेस्ट ऑफ माई लाइफ’ किताब भी लिखी थी। फिलहाल वह आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े हुए हैं। हालांकि चोटिल होने के चलते वे शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए। लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं और 06 मई को सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलने को तैयार है।