मनोरंजन
अक्षय और मैं ‘जॉली एलएलबी 2’ के बारे में बात करते रहते हैं
- 410 Views
- February 02, 2017
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने कहा कि वह अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ का प्रमोशन कर रहे हैं जो 2012 में आई उनकी फिल्म का ही सिक्वेल है.
जब निर्देशक सुभाष कपूर ने ‘रूस्तम’ के एक्टर अक्षय के साथ ‘जॉली एलएलबी 2’ बनाने की घोषणा की थी तब अरशद ने कहा था कि उनकी जगह ‘फिल्मों के एक बड़े सितारे’ ने ले ली है, क्योंकि स्टूडियो ऐसा चाहता था.
अब जब फिल्म रिलीज होने वाली है तब अरशद से फिर पूछा गया कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है कि उनकी हिट फिल्म नए नायक के साथ आगे बढ़ रही है.
इस पर, अरशद ने कहा, ‘‘मेरे जख्मों पर नमक मत छिड़को.. मजाक छोड़िए. मैं अक्षय के लिए बहुत खुश हूं. मुझे यकीन है कि उन्होंने और टीम ने अच्छा काम किया. मैं और अक्षय इस बारे में बातचीत करते रहते हैं. असल में, मैं अपनी तरह से फिल्म का प्रचार कर रहा हूं. मैंने अभी फिल्म देखी नहीं है लेकिन मैं इसकी रिलीज को लेकर बहुत उत्साहित हूं.”
48 साल के एक्टर ने ऑस्कर में नोमिनेट फिल्म ‘लॉयन’ के प्रीमियर के मौके पर ये बातें कहीं. उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे फिल्में अच्छी लगती हैं इसीलिए मैं इस पेशे में हूं. लेकिन हॉलीवुड फिल्मों में सच्चाई का स्तर बहुत उंचा होता है. उन्हें देखना हमेशा मजेदार होता है.
लॉयन’ 24 फरवरी को रिलीज होगी जबकि ‘जॉली एलएलबी 2’ 10 फरवरी को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होनी है.