खेल
अकरम ने हफीज को दी सलाह, भूल जाओ गेंदबाजी करना
- 122 Views
- November 18, 2017
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
अकरम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अब हफीज को गेंदबाजी छोड़ देनी चाहिए और सिर्फ बल्लेबाजी पर ध्यान लगाना चाहिए. अपनी बल्लेबाजी पर और कड़ी मेहनत करनी चाहिए.’’
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पिछले महीने तीसरी बार हफीज के गेंदबाजी एक्शन को अवैध पाया था और गुरुवार को उन्हें बायोमैकेनिक्स टेस्ट पास करने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से बैन कर दिया गया.
पाकिस्तान का यह ऑलराउंडर इंग्लैंड में गेंदबाजी टेस्ट में फेल हो गया जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें गेंदबाजी से निलंबित करने का फैसला किया.
अकरम ने कहा कि आईसीसी मैच अधिकारियों के हफीज की शिकायत करने और इस ऑलराउंडर के गेंदबाजी टेस्ट में विफल होने से पहले ही उन्हें अपनी गेंदबाजी को लेकर फैसला करना चाहिए था.
अकरम ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हफीज ने यह महसूस नहीं किया कि वह काफी गेंदबाजी कर रहा है और जब वह काफी गेंदबाजी करता है तो थक जाता है जो स्वाभाविक है और मुझे लगता है कि तभी उसकी कोहनी 15 डिग्री से अधिक मुड़ती है जो आईसीसी की स्वीकृत सीमा है.’’