देश
West Bengal Election 2021: TMC में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री Yashwant Sinha, बताया क्यों दे रहे ममता का साथ
बीजेपी के पूर्व नेता और केंद्रीय मंत्री रहे यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. वे आज कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के मुख्यालय में पहुंचे. माना जा रहा है कि वे बंगाल चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राजीनितिक सलाहकार बनेंगे.
सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं- यशवंत सिन्हा
TMC में शामिल होने के बाद यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने कहा कि प्रजातंत्र का मतलब होता है कि सरकार के प्रतिनिधि 24 घंटे जनता के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करें. देश का अन्नदाता पिछले 3 महीने से दिल्ली की सरहद पर बैठा है और किसी को कोई चिंता नहीं है. देश में शिक्षा-स्वास्थ्य दुर्दिन से गुजर रहे हैं लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. उन्होंने दावा करते हुए कहा,’इसमें कोई शक नहीं है कि तृणमूल कांग्रेस बहुत बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी. बंगाल से पूरे देश में एक संदेश जाना चाहिए कि जो कुछ मोदी और शाह दिल्ली से चला रहे हैं, अब देश उसको बर्दाश्त नहीं करेगा.’
‘आज की सरकार कुचलने में भरोसा करती है’
उन्होंने आरोप लगाया कि देश में इस वक्त राज कर रही रूलिंग पार्टी का एक ही मकसद है कि किसी भी तरह चुनाव जीतो और अपनी विजय पताका फहराते जाओ. यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने कहा कि आज की सरकार लोगों की जरूरतें पूरा करने के बजाय उन्हें कुचलने में विश्वास करती है. उन्होंने दावा किया कि अटल जी और आज के समय की बीजेपी में जमीन-आसमान का अंतर है. उस जमाने में सभी दलों और आम लोगों की सुनी जाती थी लेकिन आज सुनाई जाती है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.