Uttarakhand Election Results 2022: भाजपा की सत्ता वापसी के रहे ये चार आधार, पीएम मोदी बने सबसे बड़े सूत्रधार
विस्तार
दूसरी, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओं और बुजुर्गों का मोदी के प्रति स्नेह और सम्मान माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि महिलाओं और बुजुर्गों ने मोदी के चेहरे पर मतदान किया। तीसरी प्रमुख वजह केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार से कराए गए अवस्थापना विकास से जुड़े कार्य हैं। चौथी वजह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सक्रियता मानी जा रही है।
उत्तराखंड में मतदाताओं ने बता दिया किसके हाथों में देंगे सत्ता
सत्ता की बागडोर हाथों में आने के बाद से धामी चैन से नहीं बैठ पाए और लगातार दबाव में रहे। हालांकि वे चुनाव हार गए हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पर विभिन्न एजेंसियों और चैनलों के एग्जिट पोल के अनुमानों ने राज्य के लोगों को चकरा दिया था।