खेल
Tokyo Olympics: भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच ने लिया कड़ा फैसला, सुनकर टूट जाएगा फैंस का दिल
भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women’s Hockey Team) के मुख्य कोच शोर्ड मारिन (Sjoerd Marijne) ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि ओलंपिक गेम्स में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल का प्लेऑफ मुकाबला इस टीम के साथ उनकी आखिरी जिम्मेदारी थी.
कोच ने इस मुकाम तक पहुंचाया
47 साल के कोच शोर्ड मारिन (Sjoerd Marijne) की देखरेख में भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women’s Hockey Team) ने ओलंपिक गेम्स (Olympic Games) में अपना बेस्ट प्रदर्शन किया. भारतीय टीम के चौथे स्थान पर रहने का श्रेय उनकी ट्रेनिंग को दिया जा रहा है.
महिला हॉकी टीम का छोड़ेंगे साथ
ग्रेट ब्रिटेन (Great Britain) के खिलाफ करीबी मुकाबले में टीम को 3-4 से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के कुछ घंटे के बाद कोच शोर्ड मारिन (Sjoerd Marijne) ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया. नीदरलैंड के इस पूर्व खिलाड़ी ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मेरा कोई प्लान नहीं है क्योंकि भारतीय महिलाओं के साथ यह मेरा आखिरी मैच था. यह अब जानेका (शोपमैन) के हवाले है.’
कार्यकाल बढ़ाना नहीं चाहते कोच मारिन
यह पता चला है कि शोर्ड मारिन (Sjoerd Marijne) और टीम के विश्लेषणात्मक कोच जानेका शोपमैन (Janneka Schopman) दोनों को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा कार्यकाल विस्तार की पेशकश की गई थी, लेकिन मुख्य कोच ने निजी कारणों से इस प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया.
जानेका शोपमैन को मिलेगी जिम्मेदारी?
इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जानेका शोपमैन (Janneka Schopman) के अब फुलटर्म बेसिस पर मारिन का पद संभालने की उम्मीद है. मारिन को 2017 में भारतीय महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया था. उन्हें इसके बाद पुरुष टीम का कोच बना दिया गया.
लंबे वक्त से हैं भारतीय महिला टीम के कोच
हालांकि 2018 में शोर्ड मारिन (Sjoerd Marijne) के फिर से महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया. मारिन ने नीदरलैंड के लिए खेला है, और उनकी देखरेख में नीदरलैंड की अंडर -21 महिला टीम ने वर्ल्ड कप खिताब और सीनियर महिला टीम ने 2015 में हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में गोल्ड मेडल हासिल किया है.
16 महीने से घर नहीं जाए पाए कोच
कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के कारण लागू प्रतिबंधों की वजह से कोच शोर्ड मारिन (Sjoerd Marijne) पिछले 16 महीने से अपने घर नहीं जा पाए है. उनके इस्तीफे के फैसले को इससे जोड़कर देखा जा रहा है. अब वो अपने परिवार से मिलना चाहेंगे.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.