देश
Satish Kaushik की मौत मामले में नया खुलासा, फॉर्म हाउस पर पुलिस को मिलीं ‘आपत्तिजनक दवाइयां’
बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक की पिछले दिनों अचानक मौत हो गई थी. बताया जा रहा था कि सतीश की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है. वहीं अब इस मामले में चौंकाने वाला नया खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सतीश कौशिक की मौत संदिग्ध परिस्थितों में हुई है.
पुलिस को फॉर्म हाउस से मिली ‘आपत्तिजनक दवाइयां’
दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जब दिल्ली पुलिस की टीम ने फार्म हाउस में जाकर जांच की तो पुलिस को कुछ ‘आपत्तिजनक दवाइयां’ बरामद हुईं. इसके बाद पुलिस सतीश कौशिक की डिटेल पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है. इसी के बाद ही सारी तस्वीर साफ हो पाएगी.
पुलिस ने होली पार्टी में आये मेहमानों की लिस्ट की तैयार
इसी के साथ बता दें कि पुलिस ने होली की पार्टी में आये मेहमानों की लिस्ट भी तैयार की है जो उस वक़्त फार्महाउस में मौजूद थे. पुलिस उस उद्योगपति से भी पूछताछ करना चाहती है जो सतीश कौशिक की मौत के बाद से फ़रार हैं. पुलिस द्वारा जांच में ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फॉर्म हाउस पर मिले आपत्तिजनकर दवाइयों के पैकेट किसके लिए और क्यों आए थे? क्या इनका सतीश कौशिश से कोई संबंध था?
दिल्ली में दोस्त की होलो पार्टी में आए थे सतीश कौशिक
बता दें कि सतीश कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के फॉर्म हाउस में होली पार्टी के लिए आए थे. इसी दौरान उनकी तबियत खराब हो गई थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक एक्टर की मौत हार्ट अटैक से हुई थी. वहीं सतीश कौशिक के अचानक निधन से पूरी इंडस्ट्री सदमे में हैं. कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है कि हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहने वाले सतीश कौशिश इस दुनिया में नहीं रहे. वहीं सतीश को अंतिम विदाई देने के लिए सलमान खान, अनुपम खेर, जावेद अख्तर, रणबीर कपूर समेत बी टाउन के तमाम सितारे उनके घर पहुंचे थे.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.