देश
Ram Mandir Dhanyawad Prastav: संसद में राम मंदिर निर्माण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा सदन
राम मंदिर के बारे में बोलने का मौका मिला मेरा सौभाग्य: बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह
राम मंदिर पर चर्चा के दौरान बीजेपी के सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे 22 जनवरी को संसद के अंदर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बोलने का अवसर मिला है. अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा देखना और पूजा करना ऐतिहासिक रहा है.
लोकसभा में लगे जय श्रीराम के नारे
संसद के निचले सदन लोकसभा में अयोध्या में बने ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा हो रही है. इस दौरान लोकसभा में जय श्री राम के नारे लगाए गए.