देश
PM मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन, अहमदाबाद में करेंगे खेल महाकुंभ का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम ने अहमदाबाद में एक रोड शो किया. यह रोड शो सरदार पटेल स्टेडियम पर खत्म हुआ. पीएम स्टेडियम पहुंच कर खेल महाकुंभ का उदघाटन करेंगे. इस उदघाटन के बाद वहां प्रधानमंत्री के सामने खिलाड़ी कई प्रस्तुतियां दिखांएगे. इसक बाद वो तमाम खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे.
पीएम मोदी का गुजरात प्रेम
बता दें कि पीएम मोदी का गुजरात प्रेम किसी से छिपा नहीं है. वो 3 बार यहां मुख्यमंत्री रहे और इसके बाद जब वो पीएम बने तब भी वो गुजरात के लिए तमाम काम करते रहते हैं. इस बार वो 2 साल बाद गुजरात दौरे पर गए हैं और वहां वो उन 2 सालों की कसक पूरी करते नजर आए. पिछले 2 सालों से कोरोना की वजह से वो गुजरात नहीं गए थे.
खिलाड़ियों के लिए अहम है महाकुंभ
गौरतलब है कि इस खेल महाकुंभ की शुरुआत साल 2010 में हुई थी और बीच में एक साल कोरोना की वजह से इसका आयोजन नहीं हो सका. गुजरात खेल महाकुंभ का यह 11वां संस्करण है. यह महाकुंभ गुजरात के खिलाड़ियों के लिए काफी अहम माना जाता है. उस वक्त भी नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. यह महाकुंभ 1 महीने तक चलता है इसमें 36 सामान्य खेल और 26 पैरा खेल होते हैं.
दो दिवसीय दौरे पर पीएम
बता दें कि 4 राज्यों में जीत के बाद पीएम अगले ही दिन गुजरात दौरे पर पहुंच गए. यहां उन्होंने 2 दिन में 3 विशाल रोड शो किए. शाम के समय में पीएम अपनी मां से मिलने भी पहुंचे वहां उन्होंने अपनी मां के साथ रात का खाना भी खाया. इस साल के अंत में गुजरात और हिमाचल में भी चुनाव होने हैं.