देश
Lok Sabha Election 2024: पूर्व सीएम KCR पर चुनाव आयोग ने लगाया 48 घंटे का बैन, BRS चीफ नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन
nobanner
चुनाव आयोग ने बीआरएस चीफ और तेंलगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव को 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने से बैन दिया है. चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के बाद यह निर्णय लिया. उन पर चुनाव प्रचार को लेकर यह रोक बुधवार (1 मई) से शुरू हो जाएगा. पोल पैनल ने कांग्रेस नेता जी निरंजन की ओर से दायर एक शिकायत के आधार पर कड़ी कार्रवाई की, जिसमें बीआरएस नेता पर पार्टी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था.
Share this: