देश
ISI की नई साजिश का खुलासा, हिंदू नेताओं पर हमले की तैयारी
पाकिस्तान (Pakistan) की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) पंजाब में अशांति फैलाने के मकसद से आतंकी कारवाई को अंजाम देने की साजिश में लगी है. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में दक्षिणपंथी संगठनों से जुड़े नेताओं के साथ-साथ कुछ हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों पर भी हमला कराने की योजना बनाई गई है. ऐसी वारदातों को अंजाम देने के लिए ISI ने पंजाब के गैंगस्टर और जेलों में बंद अपराधियों से संपर्क साधा गया है.
हिंदू नेताओं की हत्या की सुपारी
केन्द्रीय सुरक्षा से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, आईएसआई ने पिछले कुछ दिनों में पंजाब में अपनी गतिविधियां तेज की हैं. आईएसआई ने पंजाब में मौजूद अपने हैंडलर्स के जरिये दो भगौड़े गैंगस्टर के साथ साथ पंजाब की जेल में बंद तीन अपराधियों के साथ संपर्क साथा है और उन्हें हिन्दू संगठन से जुड़े कुछ नेताओं को जान से मारने का टास्क दिया है.
पंजाब पुलिस को दी गई जानकारी
दरअसल आईएसआई (ISI) खालिस्तानी आतंकियों की मदद से पंजाब में ड्रोन्स के जरिये हथियारों की सप्लाई भी कर रही है. पिछले कुछ महीनों में पंजाब पुलिस और बार्डर सिक्योरिटी फोर्स ( BSF) ने ऐसे कई गिरोहों और आतंकियों को हिरासत में लिया है जो ड्रोन से हो रही हथियारों की स्मगलिंग में शामिल थे.
भारतीय एजेंसी ने किया ये खुलासा
पाकिस्तान ने इस बार ‘कश्मीर खालिस्तान रेफेरेंडम फ्रंट’ ( Kashmir Khalistan Referendum Front) नाम से नया गुट बनाया है जिसके जरिए विदेशों में रह रहे खालिस्तान समर्थकों और कश्मीरी अलगावादियो को एक साथ जोड़ने की कोशिश हो रही है. संगठन के जरिए यूके (UK), कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में स्थित पाकिस्तानी हाई कमीशन और दूतावासों के जरिये ऐसे गुटों को मजबूत किया जा रहा है.
खालिस्तानी और कश्मीरी आतंकियों का प्लान K-2
पाकिस्तान के आतंकी आका और नापाक एजेंसी आइएसआई कई राउंड मीटिंग कर चुकी है. साजिश रोकने और देश में मौजूद उनके समर्थकों को पकड़ने के लिए भारतीय एजेंसियों का प्लान भी तैयार है. गृह मंत्रालय पंजाब (Punjab) में जॉइन्ट काउंटर ऑपरेशन सेंटर बनाने पर विचार कर रहा है. सेंटर में एनआईए (NIA), रॉ (RAW), आईबी (IB),पंजाब पुलिस (Punjab Police) और काउंटर टेरर टीम (Counter Terror Team) को शामिल किया जायेगा.
बीते महीनों में आईएसआई खालिस्तानी समर्थको की मदद से पंजाब में युवकों को आतंकी गुटों में भर्ती करने के साजिश रची जा रही है. गृह मंत्रालय पंजाब के पठानकोट में एनएसजी ब्लैक कैट कमांडोज की भी तैनाती करने की योजना बना रही है. एनएसजी की SAG -51 क्रैक टीम को तैनात कर सकती है जिसे आतंकियो से निपटने में महारत हासिल है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.