देश
Iran-Israel: मिडिल ईस्ट में जंग की आहट! एयर इंडिया ने ईरान के एयरस्पेस से गुजरना किया बंद
nobanner
मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है, जिसका असर अब हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया फ्लाइट्स ने शनिवार (13 अप्रैल) को ईरानी एयरस्पेस से गुजरना बंद कर दिया है. ईरान ने इजरायल पर हमले की चेतावनी दी है. सूत्रों ने बताया है कि यूरोप जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट्स ईरानी एयरस्पेस से बचते हुए लंबे रास्ते से अपने डेस्टिनेशन पर जा रही हैं.
Share this: