देश
Income Tax E-Filing: फिर टैक्सपेयर्स को करना पड़ रहा E-Filing वेबसाइट में दिक्कतों का सामना, टैक्स विभाग ने इंफोसिस से समस्या दूर करने को कहा
टैक्सपेयर्स को एक बार फिर से इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) के नए ई-फाइलिंग वेबसाइट ( e-filing Website) में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) ने खुद अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.
इनकम टैक्स विभाग ने ट्वीट कर लिखा है कि ई-फाइलिंग वेबसाइट के सर्च फंक्शन में दिक्कत हमारे ध्यान में आया है. इनकम टैक्स विभाग ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है. इंफोसिस को इस मामले को देखने के लिए कहा गया है और कंपनी ने भरोसा दिया है कि वो प्राथमिकता के आधार पर समस्या को दूर करने में जुटी है. इनकम टैक्स विभाग ने अपने ट्वीट में इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख को भी भी टैग किया हुआ है.
बीते वर्ष भी वेबसाइट में कई बार दिक्कतें आई थीं जिसके चलते आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख को कई बार एक्सटेंड करना पड़ा था.