देश
Gautam Adani पर आई एक और बड़ी मुश्किल, फिर लगे शेयरों में गड़बड़ी के आरोप
गौमत अडानी को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद में ओसीसीआरपी की रिपोर्ट ने अडानी की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है. इस रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि गौतम अडानी ने शेयरों के साथ गड़बड़ी की है. OCCRP की रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी ग्रुप ने गुपचुप तरीको से खुद अपने शेयर्स खरीद कर के स्टॉक एक्सचेंज में लाखों डॉलर का निवेश कर रखा है.
2013-18 तक अपने ही ग्रुप के शेयरों में लगाया पैसा
ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) की रिपोर्ट को Guardian और Financial Times के साथ शेयर किया गया है. इसमें अडानी की तरफ से किए गए ट्रांडेक्शन की डिटेल्स दी गई है. इसमें अडानी ग्रुप के मॉरीशस में किए गए ट्रांजेक्शन के बारे में खुलासा किया गया है. इसमें बताया है कि ग्रुप की कंपनियों ने साल 2013 से 2018 तक गुपचुप तरीके से अपने ही शेयरों में पैसा लगाया है.